फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में महिला का पर्स चोरी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस में महिला का पर्स चोरी, हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर शनिवार शाम रोडवेज बस में बैठी महिला यात्री के बैग से उसका पर्स चोरी कर लिया गया। घटना को लेकर लोगों ने एआरएम दफ्तर में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर निवासी सारिका पत्नी सुरेंद्र कुछ दिन से मायके आई हुई थी। शनिवार शाम के समय भाई उसे ससुराल जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर बस में बैठाने आया था। बस में उसने सारिका का बैग सीट के पास ही रख दिया। आरोप है कि बस में बराबर की सीट पर बैठे कुछ लोगों ने बैग से सारिका का पर्स चोरी कर लिया, जिसमें हजारों की नकदी व अन्य सामान था। बस चलने के साथ ही सारिका ने पर्स चोरी देख हंगामा कर दिया, जिसकी सूचना पर उसके परिजन भी कई लोगों के साथ बस स्टैंड जा पहुंचे। इसके बाद गुस्साए लोगों ने एआरएम के दफ्तर में पहुंचकर चोरी की घटना पर आक्रोश जताते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। मामले में सारिका की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फ्लैट के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के किरण सिटी निवासी आशीष कुमार ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर वह पत्नी को दवा दिलाने डॉक्टर के यहां लेकर गया था। इसी दौरान दिनदहाड़े उसके फ्लैट के ताले तोड़कर बदमाशों ने हजारों की नकदी, जेवरात, एलसीडी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। दोपहर करीब दो बजे जब आशीष की पत्नी घर लौटी तो चोरी का पता चला। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें