फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की दहशत में ग्रामीणों ने जागकर रात काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुए की दहशत में ग्रामीणों ने जागकर रात काटी
विज्ञापन

खतौली। गांव खानपुर के जंगल में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने दहशत में बुधवार की रात जागकर काटी। पुलिस व ग्रामीण रातभर जंगलों में तेंदुए को तलाश करते रहे, इसके बावजूद तेंदुए का कहीं पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने वन विभाग को तेंदुआ होने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

पमलावली पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव खानपुर में बुधवार की शाम को पूरे गांव में खबर आग की तरह फैली कि जंगल में तेंदुआ देखा गया है। जंगल में तेंदुए के होने की खबर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। दहशत की वजह से शाम तक खेतों में काम करने वाले किसान अपने घर लौट गए थे। सूचना पर चौकी इंचार्ज नवीन सैनी पुलिस बल को साथ लेकर जंगल में पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ जंगल में बुधवार को रातभर तेंदुए को तलाश किया, लेकिन तेंदुए कहीं नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने लाठी व डंडे लेकर तेंदुए को तलाश किया। ग्रामीणों ने दहशत में बुधवार रात अपने घरों में जागकर काटी। पुलिस का कहना है कि किसी ग्रामीण ने जंगल में किसी जानकारी को देख लिया होगा, जिसको ग्रामीण तेंदुआ समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें