फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कल पलटाने की साजिश के बाद से रेलवे मंत्रालय अलर्ट

Fri, 21 Dec 2018 12:24 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
खतौली में सहारनपुर के नागल क्षेत्र के बसेड़ा रेलवे फाटक के पास मंगलवार की रात ट्रैक पर सीमेंट के खंभे रखकर उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश रची गई, जिसको लेकर रेलवे मंत्रालय अलर्ट हो गया है। रेलवे विभाग ने घने कोहरे में भी ट्रैक मैनों को रेलवे ट्रैक चेक करने को सतर्क कर दिया है। इसको लेकर रेलवे ट्रैकमैनों ने बृहस्पतिवार की सुबह कोहरे में भी ट्रैक को चेक किए। हालांकि चेक करने पर रेलवे ट्रैक ठीक मिले।
विज्ञापन


बता दें कि वैसे तो 19 अगस्त 2017 को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद से रेलवे मंत्रालय की ओर से खतौली में रेलवे ट्रैक की देखभाल करने के लिए विशेष तौर पर दिए गए थे। हादसे के बाद से रेलवे ट्रैक को चेक करने वाले ट्रैकमैनों की संख्या भी बढ़ाई गई थी। ट्रैकमैन प्रतिदिन सुबह खतौली स्टेशन से लेकर मंसूरपुर स्टेशन तक पैदल रेलवे ट्रैक को चेक करते हुए जाते हैं और वहां से फिर पैदल ही वापस ट्रैक चेक करते हुए चलते हैं।

इसके अलावा खतौली से मेरठ की ओर भी सकौती फाटक तक ट्रैकमैन ट्रैक को चेक करते हैं। यह रेलवे ट्रैकमैनों की प्रतिदिन की ड्यूटी होती है। ट्रैकमैन ही ट्रैक को चेक करते समय कमियों की सूचना तकनीकी विभाग को देता है। मंगलवार की रात बसेड़ा रेलवे फाटक के पास उत्कल एक्सप्रेस पलटाने की साजिश से रेलवे विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है, जिसको लेकर बृहस्पतिवार को सुबह घने कोहरे में रेलवे ट्रैकमैनों ने ट्रैक को चेक किया। इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें