फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की रीढ़ हैं समर्पित कार्यकर्ता: बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की रीढ़ हैं समर्पित कार्यकर्ता: डॉ बालियान
विज्ञापन

शाहपुर। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा के समापन पर विभिन्न टोलियों में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि सांसद डॉ संजीव बालियान ने सम्मानित किया। उन्होंने भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया।
कस्बा स्थित मंगलापुरी मंडी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि उनकी लोकसभा क्षेत्र में सरधना के साथ बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र का संगठन सबसे मजबूत है। पदयात्रा के दौरान विभिन्न टोलियों में शामिल कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों व सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया। विधायक उमेश मलिक ने टोलियों के प्रमुख के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, जिला मंत्री विनीत कात्यान, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रामनाथ, श्यामपाल सिंघल, अजय गोयल, और संजय सैनी मौजूद रहे। संचालन मंडल अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद कमरे में जताएं नाराजगी
शाहपुर। बैठक में सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि यदि उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों में कहीं कोई कमी रह गई है तो कार्यकर्ता सार्वजनिक स्थान के बजाय बंद कमरे में नाराजगी व्यक्त करें। कुछ लोग पार्टी के साथ नेताओं की भी छवि खराब करने का प्रयास करते हुए कार्यकर्ताओं की नाराजगी की वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं, जिससे पार्टी की छवि खराब होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें