फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशलक्षण महोत्सव:

विज्ञापन
विज्ञापन
कपट के भ्रम में जीना दुख का मूल कारण
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे में दशलक्षण महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को उत्तम आर्जव धर्म की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
सकल जैन समाज द्वारा जैन धर्मशाला में आयोजित दशलक्षण महोत्सव के तहत आयोजित दशलक्षण विधान के तीसरे दिन ब्रह्मचारिणी रेखा दीदी ने कहा कि मनुष्य का कपट के भ्रम में जीना उसके दुखी होने का मूल कारण है। हमें कपट का त्याग कर सरल स्वभाव रखना चाहिए। उत्तम आर्जव धर्म हमें सिखाता है कि मोह, माया व बुरे कर्म छोड़कर सरल स्वभाव के साथ परम आनंद मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं। ब्रह्मचारिणी सरिता दीदी ने कहा कि आत्मा ज्ञान, खुशी, प्रयास व विश्वास जैसे असंख्य गुणों से सिंचित हैं, जिसमें इतनी ताकत है कि केवल ज्ञान की प्राप्ति कर सकते हैं। सकल जैन समाज के अध्यक्ष बालेश जैन, महामंत्री सतीश जैन, राकेश जैन, अरविंद जैन, ललित जैन, अमित जैन, विक्की जैन, मनोज जैन, आगम जैन, उमंग जैन व वैभव जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन

नगर पंचायत कर्मियों ने सफाई अभियान चलाया
शाहपुर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांधी जयंती पर दो अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायतकर्मियों ने कस्बे में सफाई अभियान चलाया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने लोगों से स्वच्छ शाहपुर सुंदर शाहपुर का नारा देने के साथ ही कस्बे को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। सभासद विशाल गर्ग, श्यामपाल कश्यप, मनोज सैनी, वकील सैफी व संजय सौदाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें