सुहेलदेव पार्टी पश्चिम में हाईकोर्ट बेंच के पक्ष में
मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम में हाईकोर्ट बेंच की पक्षधर है।
कूकड़ा के एक बैंक्वट हाल में जनसभा में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग होना चाहिए। यहां के लोगों की हाईकोर्ट बेंच की मांग जायज है। इससे पहले जिला बार संघ अध्यक्ष राजेश्वर त्यागी के नेतृत्व में वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला भी। जनसभा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी, सतीश बंसल, विनय, विजय प्रताप राणा, सागर बालियान, सतपाल सिंह, जयपाल सिंह, मनोज कुमार, शैलेश बालियान आदि ने विचार रखे।