फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ संस्कृति से लौटेगा रामराज्य: भारतेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
यज्ञ संस्कृति से लौटेगा रामराज्य : भारतेंद्र
विज्ञापन

तितावी। बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि यज्ञ संस्कृति से रामराज्य लौटेगा। गाय, गंगा और यज्ञ भारतीय संस्कृति का आधार है।
बघरा स्थित योग साधना केंद्र यशवीर आश्रम में 16वें वार्षिकोत्सव पर कष्ट निवारण मनोकामना पूर्ण महायज्ञ में ग्रामीणों ने आहुति दी। सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि यज्ञ से ही भारत रामराज्य की ओर लौटेगा। यज्ञ से पवित्र संस्कार बनते हैं। युवाओं को संस्कृति से जोड़े। भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि यज्ञ सामाजिक एकता का प्रतीक है। पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने कहा कि ईश्वर भक्ति से मानवीय गुण जागृत होते हैं। शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने गोपालन का आह्वान किया। नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा कि सद् विचारों से ही सन्मार्ग मिलता है। पूर्व विधायक अशोक कंसल, यशपाल बालियान ने विचार रखे। संयोजक स्वामी यशवीर सरस्वती ने अतिथियों का आभार जताया।
ऋषि दयानंद के कार्यों को आगे बढ़ाएं सत्यानंद
जानसठ। आर्य समाज जंधेडी के वैदिक प्रचार कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वेेदज्ञ स्वामी सत्यानंद सरस्वती का आचार्य गुरुदत्त आर्य ने अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर राष्ट्र कल्याण, एकता और देश प्रेम का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जंधेडी में आयोजित सभा में गुरुकुल नारसन से आए स्वामी सत्यानंद ने कहा कि ऋषि दयानंद के कार्यों को आगे बढ़ाएं, ताकि समाज से बुराइयों का उन्मूलन हो। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि वेद सनातन सत्य है, ईश्वरीय वाणी है। व्यवहार, आचरण में सत्य, न्याय और नैतिकता को धारण करें। यज्ञमान सागर एवं सौरभ आर्य रहे। प्रधान सत्यपाल सिंह, मंत्री अरविंद आर्य, पूर्व प्रधानाचार्य संतोष वर्मा, संजीव आर्य, राजपाल आर्य, धर्मवीर आर्य, कुलदीप आर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें