फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर दिया ज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा की दुश्वारियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी शनिवार को डीएम से मिले और ज्ञापन देकर समय से पूर्व व्यवस्थाएं पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम राजीव शर्मा को दिए गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि प्रति वर्ष दो करोड़ से अधिक कावड़िये तीर्थनगरी हरिद्वार से कांवड़ लेकर मुजफ्फरनगर से होकर गंतव्य पर पहुंचते हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर जरूरी व्यवस्थाएं समय से पहले ही पूरी होने चाहिए। हाईवे पर कांवड़ियों के आराम करने के लिए थोड़ी-थोड़ी दूरी पर अस्थायी टिन शेड लगाकर उनमें पेयजल व शौचालय की व्यवस्था किए जाने, हाईवे पर लाइट की पूर्ण व्यवस्था कराई जाए। सड़कों को पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त किए जाने, नगर क्षेत्र में अहिल्याबाई चौक से नावल्टी चौक की सड़क ठीक कराए जाने, बिजली के ट्रांसफार्मरों की बेरिकेडिंग कराए जाने, नालियों की सफाई कराकर कीटाणु नाशक दवाइयों का छिड़काव कराए जाने और रास्ते में स्थित गुल्लर के पेड़ों की सड़क तक फ़ैली हुई टहनियां कटवाए जाने की मांग की गई। इसके अलावा, कांवड़ शिविरों में दवाई की व्यवस्था के साथ ही जिला अस्पताल में भी दवाओं का समुचित स्टॉक रखे जाने, कांवड़ियों की सेवा करने वाले स्वयंसेवकों को विशेष कार्ड जारी किए जाने, किसी शिवभक्त की कांवड़ खंडित होने की स्थिति में पर्याप्त गंगाजल की व्यवस्था किए जाने और कांवड़ यात्रा मार्ग पर मीट की दुकानें बंद रखने की भी मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में प्रांत संपर्क प्रमुख राधेश्याम विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष गिरीश पाहुजा, नगर संयोजक अभिजीत सिंह गंभीर, आशीष जैन, अमित गोयल, राघव बजरंगी, अनुराग थापा, अमन कुमार, विशाल लोधी, आयुष सिंघल, कुलदीप मित्तल, बिजेंद्र धीमान, अतुल त्यागी, अरुण शुक्ला और प्रतीक कंसल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें