फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरपर्सन से अभद्रता पर वैश्य समाज में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरपर्सन से अभद्रता पर वैश्य समाज में रोष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वैश्य समाज ने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के साथ बोर्ड मीटिंग में अभद्रता करने पर रोष व्यक्त करते हुए आरोपी सभासद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वैश्य समाज का प्रतिनिधिमंडल इसे लेकर एसएसपी से मिला।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पूर्व प्रधान मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी एसएसपी अनंत देव से मिले और उनको पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया कि 12 जून को बोर्ड मीटिंग के दौरान सभासदों ने हंगामा किया था। महाराज अग्रसेन सेवा समिति के लोगों में वैश्य समाज की महिला के साथ बदसलूकी को लेकर काफी आक्रोश है। ईओ के साथ अभद्रता करने वाले सभासद के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। इस दौरान राजीव मोहन गोयल, रोबिन गोयल, अमित अग्रवाल, संजीव तायल, अंकित मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें