हादसे में महिला की मौत, पिता-पुत्र घायल
मंसूरपुर। नेशनल हाइवे बाईपास पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। उपचार के लिए मेरठ जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि पिता व पुत्र को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल से पुत्र को भी मेरठ रेफर किया गया।
सोमवार को दोपहर मंसूरपुर क्षेत्र के गांव सोंटा निवासी नीरज उर्फ लल्ला अपने पिता तनसुख व मां चमनो देवी (55) को बाइक पर लेकर खतौली बाईपास से होकर गांव सोंटा आ रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। हाइवे से एंबुलेंस ने तीनों घायलों को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मां बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया था। मेरठ जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने महिला का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
श्रीराम वनवास का संवाद सुन दर्शक हुए भावविभोर
जानसठ। मोहल्ला आदर्श कालोनी के शिव मंदिर में आयोजित रामचरितमानस के चौथे दिन राम वनवास की कथा सुनकर दर्शकों की आंखें नम हो गई। पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के राजतिलक की तैयारी में लगा पूरा अयोध्या उस समय आश्चर्यचकित रह गया, जब भगवान श्रीराम को 14 साल के वनवास की खबर पूरे अयोध्या में फैल गई। पूरी अयोध्या नगरी शोक में डूब गई। रामचरितमानस कथा ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा कराई जा रही है। कथा में रेशू गोयल, राजेंद्र प्रधान, दीपेश गुप्ता, पोपेंद्र कुमार, जयकुमार शर्मा, गौरव शर्मा, अंकित सिंघल, सुदेश शर्मा, कार्तिक, निशांत कांबोज, अररविंद पराशर आदि मौजूद रहे।