फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति पूज्य है, नारियों का सम्मान करो-महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारियों का सम्मान करो : महाराज
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ के श्रीकृष्णा प्रणामी मंदिर में दो दिवसीय विशाल दिव्य सत्संग में अमृत वर्षा करते हुए बाबा फुलसंदे वाले महाराज ने कहा कि जिस देश में राजा प्रजा के हृदय में राज करता है, उस राष्ट्र में सुख शांति व्याप्त हो जाती है। नारी शक्ति सदा पूज्य है। जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। जहां पर नारी का अपमान होता है, वहां तरह तरह की आपदाएं आती हैं।
विज्ञापन

महाराज जी ने कहा कि हमारे युवा नशा न करें। नियम संयम का पालन कर अपने राष्ट्र मातृभूमि के प्रति समर्पित रहे। मर्यादाओं का पालन करना ही धर्म है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वाराणसी में नंगे पैरों से पांच कोस की पदयात्रा कर समस्त देश में जनता के प्रति समर्पण भाव का संदेश दिया है। राजा का यही धर्म है। हमारी भारतीय संस्कृति ऋषि मुनियों और वेद की महान शिलाओं पर आधारित है। हमें प्राचीन इतिहास को जानना होगा। कथा और इतिहास में अंतर है, इस पर शोध करना चाहिए। कथा के आयोजन में अर्जुन पहलवान, अनुज पहलवान, योगी सुखदेव नाथ मुख्य भुमिका निभा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें