फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका प्रशासन के खिलाफ सफाई कर्मियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका प्रशासन के खिलाफ सफाईकर्मियों का धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को पालिका प्रांगण में धरना दिया। ठेका कर्मचारियों का कई माह का वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी नाराज हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर कई बार पालिका प्रशासन को नोटिस दिया था। इसमें आंदोलन की चेतावनी भी दी गई, लेकिन हर बार आश्वासन के बावजूद भी कार्यवाही नहीं होने के चलते मंगलवार को सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश उटवाल वाल्मीकि और महामंत्री राजू वेद के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया। संघ के अध्यक्ष राजेश ने बताया कि ठेके पर कार्यरत रहे 116 कर्मचारियों को हटाने का विरोध करते हुए उनको काम पर पुन: रखने की मांग की गई थी। इसके अलावा कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के निराकरण को लेकर भी पालिका प्रशासन से सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई थी। इस पर पालिका प्रशासन की ओर से कोई भी कदम नहीं बढ़ाया गया है। ऐसे में पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना शुरू कर दिया गया है। यदि इसके बाद भी कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो कर्मचारी शहर में कामबंद हड़ताल पर जाने के लिए विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें