फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राहमण समाज ने मनाई अंबेडकर जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
महापुरुषों के सम्मान का लिया गया संकल्प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
ब्राह्मण समाज के लोगों ने जनपद में एक नई पहल की है। परशुराम जयंती मनाने के साथ आंबेडकर जयंती पर भी कार्यक्रम आयोजित किया। ब्राह्मण समाज के सुशील शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति महान है, चाहे वह किसी भी जाति का रहा हो सभी को उसका सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

होटल में आयोजित कार्यक्रम में सुशील शर्मा ने कहा कि महापुरुषों की जयंती सभी लोग एक साथ मनाएं, इसकी पहल उनकी ओर से आंबेडकर जयंती मनाकर की गई है। हमें महापुरुषों को जाति में नहीं बांटना चाहिए। हम चाहते हैं कि आंबेडकर महान थे तो सभी लोग उन्हें महान माने। भगवान परशुराम भगवान थे तो सभी उन्हें भगवान माने। 15 अप्रैल को वह टाउनहाल में परशुराम जी की शोभायात्रा भी निकालेंगे। इस अवसर पर पवन गिरि, ब्राह्मण परिषद के ध्यानचंद कुश, ब्राह्मण धर्मशाला शुक्रताल के कोषाध्यक्ष केपी शर्मा, सुरेंद्र कुमार, वैभव त्यागी, शरणदीप कौशिक, शिल्पीराज वत्स, नीतिन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें