फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में मीनारें बनाना सिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में मीनारें बनाना सिखाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में स्काउट गाइड शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को मीनारें बनाना, तंबू निर्माण आदि सिखाया गया। ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी गई।
पटेल नगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट गाइड के शिविर का दूसरे दिन प्रादेशिक संगठन कमिश्नर राजेंद्र सिंह हंसपाल ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को बीपीजी व्यायाम, गांठें बांधना, प्राथमिक चिकित्सा, मीनारें बनाना, ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। स्कूल में एक साथ 600 विद्यार्थियों को भारत भूषण अरोरा, रेणु, अमित सैनी, साक्षी, स्वाति, शेखर राणा ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर राजीव गौतम, गीता मित्तल, प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना ने विचार रखे। सक्सेना ने कहा कि इस प्रशिक्षण का बच्चों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। उनमें समाज और राष्ट्र प्रेम जागृत होगा।
विज्ञापन

शैक्षिक मेले का शुभारंभ आज
मुजफ्फरनगर। डायट में दो दिवसीय शैक्षिक मेले का बुधवार को शुभारंभ होगा। डायट प्राचार्य भीम सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे डीएम राजीव शर्मा मेले का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा
मुजफ्फरनगर। इस्लामिया इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के काष्ठ कला के छूटे हुए विद्यार्थियों की परीक्षा 16 मार्च तक होगी। अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर मंडलों के छात्रों की परीक्षा के लिए 14 से 16 मार्ग तक का समय रहेगा। इस आशय की जानकारी प्रधानाचार्य ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें