किसान से बीस हजार रुपये ठगे
पुरकाजी। क्षेत्र के ग्राम धमात निवासी किसान सूरजमल मंगलवार को कस्बे के पीएनबी से 50 हजार रुपये निकाल कर लाया था। जिस समय वह रुपये लेकर अपने घर जा रहा था तो रास्ते में एक युवक ने उसे रोककर 500 का नोट देते हुए कहा कि उसके कुछ रुपये बैंक में ही रह गए थे। वह रुपये लेकर गिनने लगा, तभी युवक उसके 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। किसान ने बीस हजार रुपये कम होने पर युवक की तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। किसान ने थाने पर तहरीर देकर युवक का सुराग लगाकर रुपये वापस दिलाने की गुहार की है।
एनसीआर दर्ज
पुरकाजी। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम चंदन फार्म निवासी कोपीन कुमार की तहरीर पर गांव के ही पोपीन कुमार, राहुल कुमार और आदेश कुमार के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में एनसीआर दर्ज की है।
हमलावर को गिरफ्तार किया
पुरकाजी। रविवार को घर में घुसकर युवती के साथ अभद्रता करने और विरोध करने पर उसके पिता से मारपीट कर उसे घायल कर देने की घटना में दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने एक आरोपी अर्जुन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।