बच्चों ने प्रतिभा का जलवा बिखेरा
मीरापुर। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि बिजनौर के सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ साथ खेलों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा।
वार्षिकोत्सव की मुख्य थीम ‘जिंदगी-संघर्ष जीवन का’ पर आधारित कार्यक्रमों का उपस्थित जनसमूह ने तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भगवान कृष्ण की रासलीला, बालगीत, सैनिक जीवन पर आधारित भावगीत, कव्वाली, पंजाबी लोक गीत आदि अनेक कार्यक्रमों ने दर्शकों को घंटो बांधे रखा। सैनिक जीवन पर आधारित आतंकवादियों से मुठभेड़ को लोगों ने जी भरकर सराहा। सीमा पर शहीद हुए सैनिक को अंतिम विदाई देते साथियों के दृश्य ने लोगों को भावुक कर दिया। विनीता जैन, डा विजय लक्ष्मी प्रिया, नाजिश जमाली ने भी विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्या शैली गांधी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अदिति राजवंशी व राजपाल आर्य ने संयुक्त रूप से किया। अक्षय शर्मा, बीपी सिंह, दीपक धीमान, चौधरी धनवीर, धीर सिंह, हाजी महबूब आलम, कमल आर्य, मयंक पाराशर, वैद्य प्रदुमन शर्मा, शमशुदीन मेवाती, नवनीत सिंह, अमरीक सिंह, गौरव धीमान, याशिका, वरूण, नेहा वर्मा, प्रीति शर्मा, शरद, पारूल आदि सक्रिय रहे।
दुराचार का प्रयास
मीरापुर। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला की ओर से पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर रंगदारी मांगने, मारपीट करने, दुराचार करने व जान से मारने की नियत से फायर करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कार्रवाई प्रारंभ की है।
हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद
मीरापुर। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर को तुल्हेडी निवासी किशोरी की हत्या कर उसके शव को गांव के निकट एक तालाब के समीप फेंक दिया था। इस हत्याकांड में फरार आरोपी विपिन पुत्र जगपाल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया था। पुलिस ने आरोपी विपिन को सात घंटे की रिमाण्ड पर लेकर उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर जेल भेज दिया है।
हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि
मीरापुर। कैराना के सांसद एवं पूर्व मंत्री बाबू हुकुम सिंह के निधन पर कस्बे के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। पंडित कीर्तिभूषण शर्मा के आवास पर आयोजित शोक सभा में हुकुम सिंह जी के निधन पर दुख व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कृष्ण मोहन शर्मा, देवपाल आर्य, सुभाष सैनी, अशोक कुमार, लवेद खां, तारिक आदि उपस्थित थे। उधर उप्र जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बेनर तले नगर अध्यक्ष वासुदेव शर्मा के आवास पर आयोजित शोकसभा में बाबू हुकम सिंह के जीवन को याद करते हुए उनको श्रद्धासुनम अर्पित किए। वासुदेव शर्मा, सुशील शर्मा, आफताब आलम, धर्मोद चौधरी, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।