हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना
बुढ़ाना। तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ामस्तान में प्रतिवर्ष फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को तीसरे दिन भी हनुमान जी के मंदिर पर पूजा अर्चना हुई। हनुमान जी की सिद्ध पीठ मंदिर में रविवार को तीसरे दिन भी सुबह विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पूूजा अर्चना व मंगला आरती के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पडी। गांव व आसपास के देहातों से आए भक्तों ने हनुमान जी की प्रतिमा के सामने तीसरे दिन घी का दीपक जलाया। इस मौके पर देहात के स्कूलों के बच्चों द्वारा विभिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। गांव वालों का कहना है कि हनुमान जी की सिद्ध पीठ मंदिर पर तीन दिन तक लगातार घी का दीपक जलाने से श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है। इसी कारण आज तीसरे दिन भी दीपक जलाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। गांव वालों ने बताया कि सोमवार को कल भंडारा प्रसाद के बाद पूजा अर्चना व मेले का समापन हो जाएगा। मेले में इलाहाबाद से आए रवि नारायण मिश्र, अनोखेलाल, राधा देवी, पंडित राम अंजोर पांडेय आदि ने विधि विधान के साथ पूूजा अर्चना कराई। इस मौके पर गांव के मंदिर कमेटी के प्रधान राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान सोमपाल, वर्तमान प्रधान देवेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, जितेंद्र मलिक, बिजेंद्र मलिक सहित गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।