जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन
मोरना। गांव बेहड़ा सादात में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद कुंवर भारतेंदु ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए सरकार प्रतिबद्ध होकर विकास कार्यों में जुटी हुई है, जिसके लिए जगह-जगह सस्ती जेनेरिक दवाईयों के मेडिकल स्टोर को खोलकर आमजनमानस को फायदा होगा। गरीबों की सेवा से बढ़क़र कोई पुण्य नहीं होता। इस मौके पर दिव्यांग लोगों को बैट्री चालित साइकिल भी प्रदान की गई।
बेहड़ा सादात-बीआईटी मार्ग पर स्थित डॉ दिनेश धीमान के आवास पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीमार व्यक्तियों के लिए जेनेरिक सस्ती दवाई का प्रावधान रखा गया है। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से बिजनौर सांसद की निधि से प्रस्तावित गांव बेहड़ा सादात के दिव्यांग जोगेंद्र और अमित को सांसद ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच तिलक कर बैट्री चालित ई-रिक्शा प्रदान की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह, प्रधान बबलू चौधरी, संजीव सिंह, अंकुर, रविंद्र बेनीवाल, हरपाल महार, दिनेश सैनी, नरेंद्र, रणबीर, डॉ विरेंद्र चौधरी, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।