फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने सड़क उखाड़ी, 5000 लोगों का पानी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनी के लोगों ने किया हंगामा, नारेबाजी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर नाला चोक होने से जलभराव हो गया। इस पर पालिका के कर्मचारियों ने नाले की सड़क के साथ पुलिया तोड़ दी। जेसीबी मशीन से नाले के पटने हटाए गए, जिससे कॉलोनी की पेयजल सप्लाई की लाइन टूट गई। पानी सप्लाई बाधित होने से लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पालिका के खिलाफ हंगामा किया। मौके पर पहुंचे नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने जांच-पड़ताल कर लोगों के गुस्से को शांत किया। मामले की डीएम, एडीएम के साथ पालिका को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

भोपा रोड की संजय मार्ग कालोनी में करीब पांच हजार से अधिक आबादी रहती है। भोपा रोड पर ही शराब की दुकान है, जिस पर रोजाना शराबियों का जमावड़ा रहता है। दुकान के इर्द-गिर्द नाले में बड़ी संख्या में प्लास्टिक के गिलास, नमकीन के पैकेट डाल दिए गए। इससे कालोनी का मुख्य नाला चोक हो गया। जलभराव होने से परेशानी हो गई। इस पर पालिका के कर्मचारियों ने नाला सफाई के लिए सड़क और पुलिया तोड़ डाली। कर्मचारियों ने जहां से सड़क तोड़ी है, वह मुख्य मार्ग है। जबकि जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान पेयजल लाइन भी उखाड़ दी। ऐसे में बीते तीन दिनों से कालोनी में पेयजल संकट है। इस पर लोगों ने हंगामा किया। पालिका के खिलाफ नारेबाजी की गई। सूचना पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी आरएस राठी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। कर्मचारियों की गलती पर लोगों को समझाकर शांत किया। वहीं, नागरिकों ने मामले की शिकायत डीएम, एडीएम के साथ पालिका को दी है। नागरिकों ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें