फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील परिसर में किसानों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में किसानों का धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संगठन के बैनरतले किसानों ने सदर तहसील में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बाद में तहसीलदार को सीएम योगी के नाम ज्ञापन दिया, जिसमें समस्याओं के निदान की मांग की गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के नेतृत्व में किसानों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर सदर तहसील में धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रदेश सरकार द्वारा बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध जताया। वक्ताओं ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। संगठन ने सूबे की सरकार से बढ़ी विद्युत दरें वापस कराने, किसानों पर बिजली विभाग द्वारा दर्ज सभी मुकदमे वापस करने, किसानों को नलकूपों की बिजली मुफ्त करने एवं गन्ना भुगतान समय से कराने की मांग की। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकिसं की ओर से सीएम योगी के नाम ज्ञापन तहसीलदार को दिया गया। इस दौरान मास्टर गफ्तार, अंकुर राणा, ब्लॉक अध्यक्ष बबली शर्मा, नरेंद्र राणा, महेश कुमार, प्रदीप सैनी, अब्दुल वाहिद, विशाल सैनी, रामभूल बाबा, बिल्लू राणा, मोती राम, सरेंद्र कुमार, शमशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें