फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातीय आरक्षण समाप्त करें: पुंडीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महाराणा प्रताप संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र पुंडीर ने कहा कि जातीय आरक्षण समाप्त होना चाहिए। समाप्त नहीं होता तो सवर्णों को अलग से आरक्षण दिया जाए।
विज्ञापन

आर्य समाज शहर में समिति की बैठक में पुंडीर ने कहा कि आरक्षण समाप्त कराने के लिए वह आंदोलन चलाएंगे। फरवरी माह में गांव नंगला पिथौरा में एक प्रदेश स्तरीय सभा की जाएगी। शामली जिलाध्यक्ष टीकाराम और जनपद के जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह आर्य ने कहा कि आरक्षण से समाज में बिखराव की स्थिति हो रही है। सवर्णों का भविष्य पतन की ओर जा रहा है। सतबीर राणा, यशपाल प्रधान, अभिषेक प्रताप, शशि देवी, सतीश कुमार, मनोज राणा, सतपाल सिंह, बिजेंद्र सिसौदिया, जयचंद, कुंवरपाल सिंह, गौतम पुंडीर, विरेंद्र शर्मा, अंशुल त्यागी, बबली राणा, महिपाल त्यागी आदि रहे।
विचार विमर्श किया
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के सभागार में पेंशन दिवस का आयोजन किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने पेंशनर्स की समस्याओं को सुना।
पेंशन दिवस पर वैभव मिश्रा ने कहा कि सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को एक दिन पेंशनर्स बनना है। सभी पेंशनर्स बुजुर्ग हैं। हमें यह प्रयास करना चाहिए कि इनकी पेंशन आदि में इन्हें कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के वेदप्रकाश सिंघल, डीपी जैन, हुकुमचंद शर्मा, आरके गोयल, एससी गर्ग, मांगेराम अग्रवाल, यूसी वर्मा, बीआर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें