दुकानदार पर हमला
जानसठ। गांव का तालड़ा निवासी एक दुकानदार को फोन पर किसी ने जान से मारने की धमकी दी। फोन नंबर गांव के ही लोगों का निकला। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने जानसठ में बिजलीघर पर दुकान पर पहुंच कर दुकानदार पर हमला कर दिया। इस संबंध में दुकानदार अफसर अली पुत्र आसफ अली ने गांव के ही कुछ लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लेखपाल संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
जानसठ। तहसील के लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि जुलाई माह में प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया गया था। जिसमें मुख्य सचिव ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की मांगों को एक माह में पूरा करने का आश्वासन दिया था। दो माह बीत जाने के बाद भी मांग पूरी नहीं की गई है। ज्ञापन देने वालों में लेखपाल विजय कुमार, मोतीराम, अमित कुमार, राजीव, मुकेश आदि शामिल रहे।