संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीनना निवासी एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया, मगर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
सड़क हादसे में दो घायल
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। नई मंडी के गांव सिलाजुड्डी निवासी अंकुर पुत्र विजयपाल जानसठ रोड बाईपास पर हुए सड़क हादसे में घायल हो गया। इसके अलावा डायल 100 द्वारा सड़क पर घायलावस्था में पडे़ मिले अज्ञात व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला समेत दो पर हमला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के द्वारिकापुरी निवासी अभिषेक गोयल पर कुछ युवकों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। शहाबुद्दीनपुर रोड निवासी रिजवाना पर भी हमला किया गया। दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
बेटे को मदरसे से उठा ले गए ं
मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ मदरसे में पहुंचकर अपने बच्चे को उठा कर ले गई। आरोप है कि जब उसका पति अपने बच्चे को लेने पहुंचा पर उस पर हमला कर घायल कर दिया। शहर कोतवाली के अनुुसार न्याजूपुरा के परवेज की पत्नी छह माह पूर्व अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। उसने पत्नी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी। आरोप है कि 25 नवंबर को परवेज काम पर गया था तथा उसका सात साल का बेटा मदरसे में पढ़ने के लिए गया था। आरोप है कि पत्नी अपने प्रेेमी के साथ मदरसे पहुंची और उसके बेटे को साथ ले गई। परवेज जब अपने बेटे को लेने के लिए खालापार गया, तो विवाहिता तथा उसके प्रेमी ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।