फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामराज क्लब ने क्रिकेट मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिक इलेवन को 69 रन से हराया
विज्ञापन

मुजफ्फ्फरनगर। विकास शर्मा ट्रॉफी के लिए खेली जा रही जनपद क्रिकेट लीग के पूल बी के मैच में रामराज क्लब ने मलिक इलेवन को 69 रन से हराया। अर्द्धशतक और तीन विकेट लेने वाले अभिषेक को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित लीग में पहले बल्लेबाजी करते हुए रामराज के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की। निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक 55 रन के योगदान अभिषेक का रहा। अमीर 37 और प्रणीत ने 27 रन बनाए। आदर्श ने 21 रन बनाए। मलिक इलेवन के सचिन डबास ने 4 और कुलदीप ने 2 विकेट लिए। प्रवीण विष्णु और रोहित को 1-1 विकेट मिले। जीत के लिए 203 रन का पीछा करते हुए मलिक इलेवन के बल्लेबाज 27 वे ओवर में ही 134 रन बनाकर आउट हो गए। अजय, अक्षय औए सचिन डबास ने 25 -25 रनों का योगदान टीम को दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाजो ने हथियार डाल दिए। अभिषेक ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी जौहर दिखाए और 18 रन देकर 3 विकेट झटके । दानिश को 2, आमिर और इरशाद को 1-1 विकेट मिला। मैच के अंपायर रवि कौशिक और अरशद तथा स्कोरर गर्वित रहे। लीग का अगला मैच मंगलवार 14 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें