फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मासूम बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से मासूम बच्ची की मौत
विज्ञापन

पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। कस्बे में बुखार से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला खेड़ा दरवाजा निवासी शहजाद की डेढ़ वर्ष की पुत्री आयशा को दो दिन पहले बुखार आया था, जिसका कस्बे के प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। रविवार को बच्ची की हालत बिगड़ जाने से मौत हो गई। गमगीन माहौल में बच्ची के शव को दफनाया गया।
विज्ञापन


करंट से युवक की मौत
पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। कस्बा निवासी युवक की बिजनौर के कोल्हू में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी गुल्लू अहमद जिला बिजनौर के कालागढ़ में कोल्हू पर काम कर रहता था। रविवार को कोल्हू के निकट एक खेत में वह पत्ती एकत्र कर रहा था, उसी समय 11 हजार की एचटी लाइन से की चपेट में आ जाने से करंट से उसकी मौत हो गई, जिसकी सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। लोग उसके घर पर जमा हो गए। शव घर पर पहुंचते ही परिवार के सदस्यों का रोरोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें