फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी के प्रदूषित पानी में मरी मछलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
काली नदी के प्रदूषित पानी में मछलियां मरीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। काली नदी का पानी इतना जहरीला हो चुका है कि जलीय जीव भी जिंदा नहीं रह पा रहे हैं। बरसात में नदी में पीछे से बहकर आईं मछलियां भी प्रदूषित पानी के कारण मर गई हैं। रविवार को नदी के किनारे में बड़ी संख्या में मछली मृत पाई गई।
विज्ञापन

केंद्र सरकार एक तरफ नदियों को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए अभियान चला रही हैं, वहीं अभी भी नदियों के पानी में जलीय जीव नहीं बच पा रहे हैं। काली नदी तो यहां जलीय जीव और मानव दोनों के लिए खतरनाक बन गई हैं। जहरीला पानी होने के के कारण एनजीटी काली नदी के किनारे के गांवों के हैंडपंप के पानी की जांच कराने के आदेश कर चुकी है। ठीक पानी नहीं मिलने पर बड़ी संख्या में उखाड़े भी जा चुके हैं। मानव जीवन के लिए पानी जहां खतरा बना है, वहीं पशुओं के पीने लायक भी पानी नहीं रहा है। हाल यह है कि जलीय जीवों का जीवन ही संकट में है। जल में रहने वाली मछलियां, सांप आदि अब जल में दिखाई नहीं देते हैं। बरसात के पानी में नदी में पीछे से बहकर आई मछलियां शहर में नदी के किनारे रविवार को मृत पड़ी मिलीं। मृत मछलियों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी कोई भी जवाब देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें