फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी भय के माहौल में जीनो को मजबूर-चिन्मय

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी भय के माहौल में जीने को मजबूर : चिन्मय
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव चिन्मय भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश का व्यापारी वर्ग आज भय के माहौल में जीवनयापन कर रहा है। उन्होंने नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए विनीत जैन को नगर अध्यक्ष व पुलकित जैन को महामंत्री, नीरज गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा मुफ्ती उसामा नदवी को संगठन मंत्री मनोनीत किया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश महासचिव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। सरकार व्यापारियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करें, जिससे व्यापारी अपना व्यवसाय सुचारु रूप से कर सके। प्रदेश सचिव विनीत बालियान ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी और आशा व्यक्त कि वे संगठन को मजबूती प्रदान कर व्यापारी हितों के लिए निरंतर संघर्षशील रहेंगे। सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने कहा कि शीघ्र ही पूरे मंडल में संगठन का विस्तार किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं को ज्ञापन के रूप में मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। नवनियुक्त नगराध्यक्ष विनीत जैन ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ संगठन विस्तार कर व्यापार मंडल को सफलता के नए शिखर पर ले जाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अजय जनमेजय, देवेश शर्मा, विपिन कंसल, राजीव जैन, राकेश प्रजापति आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें