फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने की गुणवता और मसालों पर कड़ी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
खाने की गुणवत्ता और मसालों पर कड़ी नजर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ शिविर में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता और मसालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिविर में बनने वाले भोजन की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, होटल, ढाबों पर तय मूल्य से अधिक रुपये में सामान बेचने वाले संचालकों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। खासकर कोल्डड्रिंक आदि पर रेट के साथ उसकी वैधता की जांच-पड़ताल के निर्देश दिए हैं।
जनपद में शहर से लेकर देहात तक बड़े पैमाने पर शिवभक्तों की सेवा के लिए कांवड़ शिविर लगे हैं। जिनमें रोजाना अनेक तरह के व्यंजन तैयार कर भक्तों की सेवा की जा रही है। कांवड़ सेवा शिविर में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है। शिविर में बनने वाले भोजन में प्रयोग होने वाले मसाले और बनाने के तरीकों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने शहर और देहात क्षेत्रों में शिविर में जांच पड़ताल कर भोजन की गुणवत्ता परखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में विशेष रूप से मसालों के प्रयोग को देखा जा रहा है। इसके अलावा ढाबों पर तय मूल्य से अधिक रुपयों में खाद्य वस्तुओं बेचने वालों पर कार्रवाई होगी। ढाबों, होटलों में एक्सपायर कोल्डड्रिंक लगातार पकड़ी जा रही हैं। इसको लेकर विभाग के डीओ विनीत कुमार ने ढाबा, होटल संचालक को कोल्डड्रिंक की सप्लाई करने वाली फर्म का पूरा नाम, पता रखने के साथ स्टॉक भी मेनटेन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि कोल्डड्रिंक की बोतल पर एक्सपायर डेट देखने के साथ उन्हें अलग रखा जाए। जिस होटल, ढाबों पर ऐसी गड़बड़ी मिलेगी तो उनके लाइसेंस तक रद्द किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें