फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई का तनाव दूर करने के टिप्स दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई का तनाव दूर करने के टिप्स दिए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्ट ऑफ लिविंग के योग शिक्षकों ने स्कूलों में हैप्पीनेस कोर्स के जरिये बच्चों को पढ़ाई के तनाव को योग, ध्यान से दूर करने के टिप्स दिए। साथ ही मेडिटेशन कर जीवन को आनंदपूर्वक जीने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से युवाओं को नई दिशा देने के लिए और जीवन की चुनौतियों को पार पाने के लिए अभियान चलाया गया है। सीनियर टीचर एवं योग कोआर्डिनेटर सोनिया लूथरा और जनपद कोआर्डिनेटर संजीव जलोत्रा गांव से लेकर शहर तक स्कूल कालेजों में हैप्पीनेस व येस प्लस कार्यक्रम चलाकर लोगों को योग साधना से खुश रहने के तरीके बता रहे हैं। सोनिया लूथरा ने माउंट लिट्रा स्कूल और गांधी वाटिका में बच्चों और युवाओं के लिए हैप्पीनेस व येस कोर्स में प्रशिक्षित कर जीवन में आने वाली चुनौतियों को जीतने का रास्ता बताया। कहा कि शैलेंद्र सिंह, आरुषि, आराधना, हिमांशी, ज्योति आकृति आदि मौजूद रहे। संजीव जलोत्रा ने जड़ौदा के होली चाइल्ड स्कूल में हैप्पीनेस कोर्स कराया। कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच ही काफी समस्या दूर करती है। प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया से दिमाग का तनाव कम होता है। इस मौके पर वीणा, गोयल, प्रवेंद्र दहिया, ललित शर्मा, दिनेश, गौतम, उमेश वर्मा, ज्योति, धीरज बत्रा, सपना, राजेश छाबड़ा, प्रिया सिंह, राजू त्यागी, शिवानी सिंह, पंकज चावला, गीता बंसल, सीमा शर्मा, राजेश, नीरज जैन, मृदुला, अंकित सिंघल, अनुज गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें