फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बच्चों समेत 166 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण बच्चों को लगातार अपनी चपेट में ले रहा है। सोमवार को चार बच्चों सहित 166 सक्रिय केस हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कांटेक्ट ट्रेसिंग अभियान चलाया गया। लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि सोमवार शाम चार बजे तक 1582 जांच कराई गई है, जिनमें 166 संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच साल से कम उम्र के चार बच्चे भी है। अब संक्रमित बच्चों की संख्या 44 हो गई है। बच्चों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अभिभावकों को सलाह दी गई कि नियमित रूप से बच्चों को दवा दें। अभिभावक इस दौरान मास्क लगाकर रहें। जिले में सक्रिय केस 2256 हो गए हैं, इनमें छह लोग वर्तमान में अस्पताल में भर्ती है, जबकि अन्य संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर से पॉजिटिव मिले 162
सोमवार को आरटीपीसीआर से 162 और एंटीजन जांच में चार संक्रमित मिले हैं। कुल 788 आरटीपीसीआर जांच कराई गई।
अब तक 10 लाख 29 हजार जांच
कोरोना की जिले में अब तक 10 लाख 29 हजार जांच कराई जा चुकी है। आरटीपीसीआर से पांच लाख जांच हुई है।
कब कितनी जांच, कितने मिले संक्रमित
तिथि जांच पॉजिटिव
24 जनवरी 1582 166
23 जनवरी 445 163
22 जनवरी 1314 191
21 जनवरी 2049 244
20 जनवरी 2252 485
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें