फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक पूरा न करने वालें भट्टों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मानक पूरा नहीं करने पर भट्ठे का चैंबर तुड़वाया
विज्ञापन

बुढ़ाना। क्षेत्र में प्रदूषण रोकने के लिए उपजिलाधिकारी ने टीम के साथ ईंट भट्ठों पर छापा मारा। छापामारी के दौरान किसी भी ईंट भट्ठे पर मानक पूरा नहीं पाया गया। अधिकारियों ने जेसीबी से भट्ठे का चैंबर तुड़वा दिया। उपजिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि जब तक मानक पूूरा नहीं होगा कोई ईंट भट्ठा नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने खनन निरीक्षक जितेंद्र शर्मा, तहसीलदार मनोज कुमार व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को लेकर क्षेत्र के ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया। बुधवार को जेसीबी के साथ अधिकारी पहले जौला गांव के ईंट भट्ठों पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी ने जौला गांव में स्थित छह ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया। किसी भी ईंट भट्ठे पर मानक पूरे नहीं मिले। इसी आधार पर ईंट भट्ठों पर कार्रवाई की गई। एक ईंट भट्ठे का चैंबर तोड़ा गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सभी ईंट भट्ठा मालिकों को प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र, रायल्टी जमा करने आदि के निर्देश दिए गए हैं। तीन दिन बाद फिर ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें