बुढ़ाना। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कस्बे के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया गया। कस्बे के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्कूल की कक्षा-10 और 12वीं में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि सोसाइटी सात सिद्धांतों पर काम करती है। मौके पर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने वाले पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय प्रकाश, उपजिलाधिकारी दीपक कुमार व इंस्पेक्टर यशपाल सिंह को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की सभी छात्राएं व स्टाफ मौजूद रहा।