फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से बहरापन का समाधान: तनेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। योग विशेषज्ञ एवं प्रमुख ईएनटी चिकित्सक एमके तनेजा ने कहा कि योग के माध्यम से बहरापन को दूर किया जा सकता है। आयुष मंत्रालय द्वारा दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में डॉ तनेजा ने कहा कि योग की विधि को जानना जरूरी है।
विज्ञापन

डॉ तनेजा ने कहा कि केवल वरिष्ठ नागरिकों में 33 प्रतिशत को बहरापन होता है। इनमें केवल 20 प्रतिशत को ही श्रवण यंत्र से लाभ होता है। बाकी के जीवन में सूनापन आ जाता है। डीमैनाशिया और एलजाइमरस की बीमारी की संभावना काफी बढ़ जाती है। ज्योति मैडिटेशन हस्तपाद आसन, भ्रामरी, कटिचक्र चालन, मस्तिष्क त्राटक तथा डायनामिक न्यूरो बिक्स के द्वारा दाहिने मस्तिष्क को उद्दीपत किया जाता है। इससे फ्यूसीफोरम फेस एरिया जाग्रत हो जाता है। विशेष रहस्य यह है कि जिस मस्तिष्क से हम कार्य करते हैं, वो आवाज को पकड़ता है। बायां मस्तिष्क तस्वीर, हवा, भाव और संवेदना को पकड़ने की क्षमता रखता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे मिड ब्रेन एक्टीवेशन के नाम से जाना जाता है। प्रतिदिन सुबह-शाम बीस मिनट करके कुछ दिन में ही लाभ प्रारंभ हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें