मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित द दून वैली पब्लिक स्कूल में सिखों के नौवे गुरु तेग बहादुर सिंह की जयंती मनाई गई। पंच प्यारे बने बच्चों ने सभी का ध्यानी अपनी ओर आकर्षित किया।
बुधवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा-6 के छात्र-छात्राओं ने शबद कीर्तन किया। शिक्षिका गुरसिमरन एवं जसदीप कौर ने गुरु तेग बहादुर सिंह का जीवन परिचय बताया। उन्होंने गुरु जी के जीवन से जुड़े कई प्रसंग सुनाए। विद्यालय के विद्यार्थियों को गुरुद्वारा ले जाकर गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन कराए गए। प्रबंधक सुमन सिंघल, चेयरमैन राज किशोर गुप्ता, अनुराग सिंघल, प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, ब्रांच हेड रीता गोयल, कोऑर्डिनेटर ममता चौहान, अर्चना कुंडलिया ने सभी से गुरु तेग बहादुर के संदेश का अनुसरण करने को कहा।