फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरना पीएचसी पर नदारद मिला स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना पीएचसी पर नदारद मिला स्टाफ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। सीएमओ ने उनका एक दिन का वेतन रोकने के अलावा स्पष्टीकरण मांगा है। पोस्टमार्टम हाउस के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर सफाई कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ डा. पीएस मिश्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना पर पहुंचे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. अर्जुन सिंह उपस्थित मिले। डा. विनय कुमार एमओ, गुलजार बेग डीईओ, नीतू रानी स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए तथा जवाब तलब किया। सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान डिलीवरी कक्ष का अवलोकन किया। वहां सभी अभिलेख अपूर्ण पाए गए। इस पर नाराजगी जताई तथा अभिलेखों को तुरंत पूर्ण करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। वहां साफ-सफाई की स्थिति खराब मिली। सीएमओ ने सफाई कर्मचारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें