फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी कराने के नाम पर हड़पे 1.40 हजार रुपये, मांगने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी कराने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी
विज्ञापन

देवबंद (ब्यूरो)। शादी कराने के नाम पर महिला समेत चार लोगों ने एक व्यक्ति से एक लाख 40 हजार रुपये हड़प लिए। पैसे मांगने पर आरोपियों ने घर में घुसकर व्यक्ति के साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन

मिरगपुर गांव निवासी मनोज कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि साधारणपुर गांव निवासी मनवीर और ऋषिकेश निवासी परीक्षित, सागर व शीला ने पड़ोसी सतकुमार से शादी कराने के नाम पर अलग अलग तिथियों में एक लाख 40 हजार रुपये लिए थे। लेकिन काफी दिन गुजर जाने के बाद भी इन लोगों ने उसकी शादी नहीं कराई। जब सत कुमार उसने पैसे वापस मांगता, वे बहाना बनाकर उसे टाल देते। कुछ दिनों पूर्व सत कुमार ने फिर से पैसे मांगे तो उन्होंने घर आकर पैसे देने को कहा। आरोप है कि सोमवार को सभी लोग उसके घर पहुंचे तथा करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इसमें वह घायल हो गया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मनोज की तहरीर पर चारों लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें