फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के जेई और अधिशासी अभियंता में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम के जेई और अधिशासी अभियंता में झड़प
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद विभागीय कर्मचारियों के कार्यप्रणाली में सुधार होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन उपभोक्ताओं और विद्युत निगम के कर्मचारियों के बीच कहासुनी होती थी। वहीं, सोमवार को विद्युत बिल ठीक कराने को कहने पर जेई ने ग्राम प्रधान से अभद्रता कर दी। इसकी शिकायत प्रधान ने अधिशासी अभियंता से की। इस समस्या का समाधान कराने को लेकर अधिशासी अभियंता और जेई के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन

भुम्मा के ग्राम प्रधान कपिल कुमार अपना बिजली बिल ठीक कराने के लिए बिजलीघर गए थे। बिल को देखने के बाद अवर अभियंता विनीत सैनी ने उन्हें अधिशासी अभियंता विनोद कुमार और एसडीओ जानसठ भुवन राज सिंह के पास जाने को कहा। वहां पर समस्या का समाधान न होने पर परेशान ग्राम प्रधान वापस बिजलीघर आए। ग्राम प्रधान ने अवर अभियंता को बिल ठीक कराने के लिए कहा। इस दौरान प्रधान और अवर अभियंता के बीच कहासुनी हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर अधिशासी अभियंता विनोद कुमार भी बिजलीघर पर पहुंच गए। उन्होंने जेई को उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए कहा। इस पर जेई और अधिशासी अभियंता के बीच भी कहासुनी होने लगी। दोनों अधिकारियों के बीच तीखी झड़प होने से मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया। आरोप है कि जेई ने अधिशासी अभियंता के कहने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया। विवाद बढ़ता देख उपभोक्ताओं ने ही दोनों का बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें