शिवांग, अपर्णा और शिवानी रहे प्रथम स्थान पर
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के बीजेएमसी तृतीय सेमेस्टर एवं एमजेएमसी पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने बेहतर अंक हासिल किए हैं। बीजेएमसी तृतीय सेमेस्टर में शिवांग ने 71.4 प्रतिशत तथा एमजेएमसी प्रथम सेमेस्टर से अपर्णा त्यागी ने 82 एवं तृतीय सेमेस्टर से शिवानी बर्मन ने 83.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया।
बीजेएमसी तृतीय सेमेस्टर में प्रिंसी बंसल ने 70.8 तथा 65.2 मोहम्मद शहजाद ने प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। एमजेएमसी प्रथम सेमेस्टर में आयुष गुप्ता ने 80.2, प्रांजल भारद्वाज ने 78.4 प्रतिशत, तृतीय सेमेस्टर में शिवानी गुप्ता ने 82.6 तथा प्रिया ने 79.8 प्रतिशत अंक पाकर क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। कॉलेज के निदेशक डा. आदित्य गौतम, श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के उप निदेशक डा. अभिषेक बागला, विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने छात्र-छात्राओं की शपथ पर प्रसन्नता जताई।