फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में नैतिक मूल्यों पर जोर दें: त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन में नैतिक मूल्यों पर जोर दें: त्यागी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। छात्र-छात्रा जीवन में नैतिक मूल्यों पर जोर दें। राष्ट्र और समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें। जिन छात्रों के अंक कुछ कम आए हैं वें और अधिक मेहनत करें।
विज्ञापन

राखी पब्लिक स्कूल में परीक्षाफल वितरण समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्यागी ने कहा कि यह खुशी की बात है कि स्कूल का रिजल्ट बेहतर रहा है। छात्र अपने जीवन में नैतिक मूल्यों पर अधिक ध्यान दें। विद्यालय में 100 प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ आरएन त्यागी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक ने कहा कि विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा दे रहा है। यही कारण है कि यहां बच्चों की संख्या निरंतर बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें