फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बैंक पर तालाबंदी करके सड़क पर जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बैंक पर तालाबंदी की, जाम लगाया
विज्ञापन

मोरना। ककरौली के भारतीय स्टेट बैंक में लगातार कनेक्टिविटी न होने से परेशान होकर ग्रामीणों ने बैंक में तालाबंदी करके सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने शाखा प्रबंधक पर अभद्रता करने तथा फील्ड ऑफिसर पर दलालों से साठगांठ कर धांधली कर खाता धारकों के खातों से लाखों रुपये गबन करने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने डीएम से जांच कराकर रुपयों को वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई। सूचना मिलने पर एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर बैंक के आला अधिकारियों को अवगत कराते हुए ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

ककरौली-जानसठ मार्ग पर एसबीआई बैंक पर प्रधान प्रकाशवीर बाबूजी, प्रधान धर्मेंद्र, वसीम प्रधान, भाकियू ब्लाक अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, भाजपा नेता रविंद्र सिंह के नेतृत्व में बीडीसी मदन सिंह, संजीव काकरान, कृष्णपाल सिंह, गुड्डू चौधरी, सुरेंद्र सिंह, रघुविंद्र, इंद्रेश कुमार, मांगेराम, अतर सैनी, इंतजार अली, ठाकुर जगत सिंह आदि ग्रामीणों ने बैंक के शाख प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए बैंक पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने फील्ड ऑफिसर राकेश शर्मा को बंधक बनाकर धरने पर बैठाकर सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम विजय कुमार, सीओ भोपा राममोहन शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के बीच गांव ककरौली निवासी ओमप्रकाश चौटाला ने छह लाख रुपये व जोगिंद्र ने चालीस हजार रुपये व जुबेर के खाते से 11 हजार रुपये निकालकर गबन करने का आरोप लगाया। एसडीएम व सीओ ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बैंक अधिकारियों को 10 मार्च तक इस मामले का निस्तारण करने की चेतावनी देते हुए गुस्साए ग्रामीणों को शांत करते हुए जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें