फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के कार्ड में अवैध वसूली पर भड़के सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने के नाम पर वसूली पर भड़के सांसद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय में आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्ड जारी करने में मांगे जा रहे सुविधा शुल्क की शिकायत पर सांसद डॉ संजीव बालियान ने विभागीय अधिकारियों को चेताया कि तुरंत सुधार नहीं हुआ तो अधिकारी ही जेल जाएंगे। कार्ड जारी करने के लिए कंप्यूटर पर बैठाए गए कर्मचारी आम जनता से योजना में नाम देखने और कार्ड जारी करने में अवैध वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत के सभागार में जन आरोग्य योजना के कार्डों का वितरण कार्यक्रम के बाद आम जनता के लोगों ने सांसद डॉ संजीव बालियान को बताया कि जिला चिकित्सालय में योजना में नाम देखने और कार्ड जारी करने के नाम पर 100 से 500 रुपये तक की अवैध वसूली हो रही है। यदि कोई पैसा नहीं देता है तो उससे कहा जाता है कि दो महीने बाद आना। भाजपा कार्यकर्ता विजय शुक्ला ने कहा कि अस्पताल में बिना पैसे के कर्मचारी बात ही नहीं करते हैं। सीएमएस का कर्मचारियों को संरक्षण प्राप्त है। इसी तरह की शिकायत मौजूद अन्य लोगों ने की। इस पर सांसद डॉ संजीव बालियान ने सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा से कहा कि इस योजना में भ्रष्टाचार किसी हालत में बर्दाश्त नहीं होगा। अब के बाद योजना में नाम देखने और कार्ड जारी करने में शिकायत मिली तो सीधे अधिकारी जेल जाएंगे। कर्मचारियों के साथ अधिकारियों पर भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को अधिकारी अपनी कमाई का धंधा न बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें