भक्तों ने भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना की
खतौली/मोरना। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़भाड़ रही। नगर में सोमवार को जानसठ रोड पर शिव मंदिर, थानेश्वर मंदिर सहित समस्त मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। उधर, मोरना क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर सोमवार की सुबह से ही शिवालयों में भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर भगवान शिव को बेलपत्र, फल, मिठाईयां आदि चढ़ाकर दूध से जलाभिषेक किया। भक्तों ने अपने परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी। प्राचीन जुडे़श्वर महादेव मंदिर ककराला, दरगाह शिव मंदिर भोकरहेड़ी, प्राचीन शिव मंदिर छछरौली, नीलकंट महादेव मंदिर फिरोजपुर, शिव मंदिर शुकतीर्थ सहित मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।