फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड को लेकर निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
संजलि हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च
विज्ञापन

पुरकाजी। आगरा में छात्रा को बाइक सवार लोगों द्वारा पेट्रोल डालकर जिंदा जला देने की घटना के विरोध में अस्तित्व सामाजिक संस्था द्वारा कस्बे में कैंडल मार्च निकाल गया। इंस्पेक्टर को ज्ञापन दिया, जिसमें हत्यारोपियों को कड़ी सजा की मांग की गई।
संस्था की निदेशिका रेहाना अदीब के निर्देशन और शादाबजहां के नेेतृत्व में कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड से कैंडल मार्च निकाला गया। वहां से सभी थाना परिसर पहुंचे। संजलि के हत्यारों को कड़ी सजा देने और मृतका के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग को लेकर ज्ञापन इंस्पेक्टर अमरदीप लाल को सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अगर महिलाओं पर हिंसा का सिलसिला नहीं रुका तो महिलाएं सड़क पर आकर आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस दौरान शादाबजहां, रानी सलमानी, जूली, नीलम, मेहरो, इल्मा, अर्पित, आसीम, सचिन, गोविंद, सतीश, गौतम, विनोद सहित गांव नूरनगर, कल्लनपुर, फलौदा, अब्दुलपुर, चंदनफार्म आदि के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई
पुरकाजी। कस्बे में बीजेपी नेताओं ने पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया। उनके चित्र माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर ,डा ओपी गौतम, वीरेंद्र सिंह, कनवरलाल वर्मा, चौधरी रजत तुगलकपुर, निर्दोष जैन, सुमित जैन, मणीकांत गोयल, राजू राठी, अतुल विक्रम, आनंद धीमान, सुशील वर्मा, केपी सिंह, मुस्तकीम, जोगेंद्र सभासद, संजीव खुल्लर, लवी अग्रवाल, कालू राम, नैययर, उस्मान आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पंचायत कार्यालय में भी पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस सुशासन के रूप में मनाया गया। इस दौरान समर काजमी, हुजैफा, अश्वनी, दीपक कुमार, हाफिज मोहसीन, रोहित ,कामिल, मेनपाल, सोमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें