फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में वाजपेयी की जन्म दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अटलजी सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत थे
विज्ञापन

जानसठ। शिक्षण संस्थानों में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।
गोमती कन्या इंटर कालेज में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के दो दिवसीय जन्मोत्सव का समापन छात्राओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ज्योति बाला ने वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि उनकी जीवन शैली तथा मधुर भाषा का विपक्ष भी लोहा मानता था। कार्यक्रम में वाद विवाद व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्या द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुमुदिनी, द्रोपदी, रितु गोयल, अनुराधा, सुधा, कविता, भारती, राजवीर, रामपाल, धर्मवीर, दीपक आदि मौजूद रहे। वहीं, डीएवी इंटर कालेज में अटलबिहारी वाजपेयी के दो दिवसीय जन्मोत्सव के समापन पर बच्चों द्वारा अटलबिहारी वाजपेयी की कविताओं के माध्यम से उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं को बताया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य समुद्र सैन ने कहा कि वाजपेयी के कार्यकाल में पोखरण परीक्षण तथा देश के लिए खतरा बनता जा रहा आतंकवाद को खत्म करने के लिए विश्व के कई देशों को इकट्ठा किया। वाद विवाद तथा कविता प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य संजय पंत, राजेश कुमार, सचिन शर्मा, ब्रजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें