सड़क हादसे में छात्र घायल
रतनपुरी/खतौली। गांव सठेडी गंगनहर पटरी मार्ग पर घने कोहरे में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से डी.फार्मा का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल हास्पिटल में भर्ती कराया गया। मेरठ के सिवाल खास निवासी वहाब पुत्र इस्लाम मेरठ के सुभारती मेडिकल कालेज में डी. फार्मा का छात्र है। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह किसी काम से रतनपुरी क्षेत्र में सठेड़ी गंगनहर पटरी पर बाइक द्वारा मेरठ लौट रहा था। घने कोहरे के कारण अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में वहाब को मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
बाइक सवार घायल
खतौली। सफेदा रोड बाईपास पर अनियंत्रित होकर बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक सवार भूड़ निवासी सलीम घायल हो गया। राहगीरों ने घायल का चिकित्सक के यहां उपचार कराया।