एसडीएम ने गरीबों को कंबल बांटे
खतौली। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी शासन और प्रशासन की ओर से रेलवे स्टेशन पर रहने वाले बेसहारा गरीब लोगों को कंबल बांटे। एसडीएम ने कहा कि सर्दी के दिनों में सामाजिक संगठनों को भी गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल बांटने चाहिए। कंबल वितरण के दौरान लेखपाल सीपी सिंह भी मौजूद रहे।