फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी की जयंती पर काव्यपाठ व भाषण प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। केके जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृति विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती के अवसर पर काव्यपाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के 20 छात्र छात्राओं ने प्रतिभागिता की। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गुप्ता एवं प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजिका डा. रीना न वाजपेयी की स्मृति में गीत प्रस्तुत किया। पूर्व प्राचार्य ने विद्यार्थियों को वाजपेयी के व्यक्तित्व को आत्मसात करने और उन्हीं के अनुरुप भारतवर्ष को ऊंचाई देने के लिए प्रेरणास्पद वचन कहे। प्राचार्या ने वाजपेयी के व्यक्तित्व के बारे में बताया। काव्यपाठ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रियांशी, द्वितीय अंबिका शर्मा, तृतीय अर्पण को दिया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया जैन, द्वितीय स्थान वर्णिका गोयल, तृतीय स्थान प्रीति गुप्ता ने प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागी छात्र छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। संचालन हिंदी प्रवक्ता डॉ. संजीव कुमार ने किया। डॉ. सचिन गोयल, डॉ. संजीव कुमार, सत्येंद्र कात्यायन, डॉ. नेमचंद जैन, डॉ. नीरजा जैन, डॉ. सपना जैन निर्णायक रहे। उधर, केके जैन इंटर कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह के अवसर पर राष्ट्रवाद सबसे बड़ा धर्म है, इस विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने अपने कहा कि आज संपूर्ण राष्ट्र अटल बिहारी वाजपेयी का 50वां जन्मदिवस समारोह उत्साह से मना रहा है।
वाजपेयी ने दो बार राष्ट्र का कुशल नेतृत्व किया। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव प्रयास कर देश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर किया। विदेशों में भी भारत की शांतिनायक के रुप में छवि बनाई। प्रबंधक राजीव जैन ने कहा कि प्रतियोगिता छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास करती है। मौके पर हिमांशु, आबिद, अजमी व नेहा जमाल सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने अपने भावपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संयोजन डा. महेंद्र पांडेय ने किया तथा संचालन जयप्रकाश गौतम ने किया। सतेंद्र पाल सिंह, अजय जैन, डीडी शर्मा, मोनिका शर्मा, दलीप सिंह सभी अध्यापकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें