फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्प्लैश के टॉप टेन बच्चे करेंगे दुबई की सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। एक्सिस बैंक नगर की मुख्य शाखा द्वारा स्प्लैश राष्ट्रीय चित्रकला का आयोजन किया गया। जिसमें मेपल्स अकादमी के 30 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में टॉप टेन में अपना स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राएं को एक्सिस बैंक की ओर से अभिभावकों के साथ दुबई की सैर कराई जाएगी।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक रजत गर्ग ने बताया कि हर वर्ष स्प्लैश चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। शाखा प्रबंधक गौरव सारस्वत ने बच्चों को इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया था। प्रतिभागियों ने माई मैजिकल विगी बैंक, गो ग्रीन, पर्यावरण सुरक्षा, सर्व शिक्षा जैसे विषयों को अपने चित्रों द्वारा उकेरा। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के कला अध्यापक दिनेश शर्मा एवं पूनम द्वारा किया गया। प्रबंधकगण मुकेश संगल, विपिन संगल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया । प्रधानाचार्या ममता दत्ता शर्मा ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें