फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत मानव के जीवन मरण को सुधारती है-महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
भागवत मानव के जीवन मरण को सुधारती है-महाराज
विज्ञापन

मोरना। कथा व्यास स्वामी त्रिण्डी गोविंद भक्ति भूषण महाराज ने कहा कि भागवत मानव के जीवन मरण को सुधारती है। जीवन को सुधारने के लिए मानव को कर्मशील होकर भगवान का स्मरण प्रत्येक क्षण करना चाहिए। आज भागदौड़ भरी जिंदगी से निजात पाने के लिए मानव को भागवत के शरणागत होना होगा, तभी मानसिक शांति मिलेगी। इस मौके पर रासलीला का सुंदर मंचन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को गोडियामठ में आयोजित भागवत कथा का समापन हो गया। मथुरा से आए रासलीला के कलाकारों रामचंद्र, प्रभाकर, श्याम, गोकृष्ण, दयासागर आदि ने भगवान श्रीकृष्ण का सजीव चित्रण किया। वृंदावन से पधारी भजन गायिका रंगलता देवदासी ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। कथा समापन पर नंद गांव के गोसाई सुरेशचंद के सानिध्य में सहारनपुर के खाद्य उपायुक्त मदन यादव, प्रवासी सुंदर प्रकाश चोपड़ा व बबलू यादव, रजनीश यादव ने भागवत पोथी की पूजा अर्चना कर कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालु सुमन देवी, मनोरमा, सावित्री, मोनिका, शैली, मीनाक्षी, सोनम, बाला, कलावती, सोहनबीरी, समीर, प्रदीप, गोविंद प्रभु, यशोदानंद प्रभु, श्याम सुंदर, विशाल, प्रेमकुमार, चमनलाल होरा, डा. दीपक गोयल, मुकेश अरोरा आदि उपस्थित रहे। बिजनौर से अतुल अग्रवाल परिवार की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसका प्रसाद साधु संतों के बीच वितरित किया गया। साप्ताहिक भागवत कथा के आयोजन में भक्ति भूषण श्रीधर महाराज गोविंद प्रभु, छिसदीपावन आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें