फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष नानू मियां ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा।
विज्ञापन

भगत सिंह रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की प्रगति और आम आदमी की उन्नति में उनका योगदान सराहनीय है। कांग्रेस की नीतियों देश को जोड़ने की है। लोकसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी सफलता मिलेगी। कस्तूर सिंह स्नेही, राकेश पुंडीर, डॉ मतलूब अली, ठाकुर उदयवीर सिंह, रामरतन विश्वकर्मा, विवेक शास्त्री, विनोद चौहान, सुरेंद्र मैनवाल, सुधीर शर्मा ने विचार रखे। इरफान अल्वी, अजीम, राजसिंह, दिलशाद त्यागी, बालेंद्र चौधरी, सतीश शर्मा, जगदीश अरोरा, आनंद प्रकाश त्यागी , मौहम्मद फिरोज, रेहाना बेगम, मुकेश चौहान, सुदेश मलिक, राजकुमार वर्मा, दिवाकर त्यागी, रिजवान अहमद, आसित गुप्ता, नफीम मलिक आदि रहे। अध्यक्षता नानू मियां एवं संचालन ममनून अंसारी ने किया। उधर, कंपनी बाग स्थित वाटिका में भी सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। बीबी गर्ग, तारीक कुरैशी ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें